दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

लालगंज।
डॉक्टर्स वेलफेयर सोसायटी लालगंज के तत्वाधान में पीजीआई लखनऊ के अनिस्थिया विभाग के प्रोफेसर संदीप साहू के नेतृत्व में बेसिक कार्डियक लाइफ सपोर्ट विषय पर वर्कशाप का आयोजन किया गया। जिसमें कार्डियक अरेस्ट हार्ट अटैक और चोकिस के मरीजों का प्रारंभिक उपचार एवं पहचान कैसे किया जाता है इस पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर डॉक्टर एस आर सरोज ने कहा कि डाक्टर ही नहीं हर नागरिक को इसकी जानकारी होनी चाहिए और लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर डॉक्टर एस आर सरोज डाक्टर, सुशील सिंह, डॉक्टर एम उपाध्याय, डॉक्टर पी के राय, डॉक्टर विजय शंकर, डॉक्टर पीयूष गुप्ता, डॉक्टर सतीश चंद्रा, डॉक्टर राम चंद्र सरोज, डॉक्टर राजवंत चौहान, डॉक्टर मो. अनवर, डा. बृजभूषण सिंह और मेडिकल पैरा स्टाफ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *