दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
भारतीय जनता पार्टी मंडल देवगांव सिधौना की एक आवश्यक बैठक रविवार को देवगांव स्थित भाजपा कार्यालय पर अजय जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में कई बिन्दुओ पर विस्तर से चर्चा हुई। इसके साथ ही पार्टी की नीतिओं के बारे में कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सबके, खासकर युवा नौजवानों के लिए जहां उनकी क़ाबलियत के हिसाब से नौकरी व भर्ती आदि जैसे कार्य पूरी तत्परता से कर रही है। वही गुंडे माफियाओं की पुंगी बजा रही है। माफियाओं के द्वारा जमीनों पर किये गए अवैध कब्जो को खाली कराकर उन्हें सलाखों के पीछे धकेल रही है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अजय जायसवाल द्वारा कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की गई।
इस अवसर पर पूर्व मंडल महामंत्री मनोज सिंह, अमरनाथ सिंह, गोरखनाथ गुप्ता, प्रिंस सिंह, अजय जायसवाल, विनोद गुप्ता, हिमांशु शुक्ला, शैलेश गुप्ता, संजय गौड़, सोनू जायसवाल, अमन चौरसिया, सचिन गुप्ता, राहुल चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे।