दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
अहरौला थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में कुछ दिन पूर्व नाली के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्ष की महिलाओं में झोंटा उखाड़ लिया। इस मामले की वीडिओ सोशल मिडिया में वायरल हो रहा है।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 24 फरवरी को अहरौला थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में नाली के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। इनके बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्ष की महिलाएं भी झोंटा उखाड़ रही हैं। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से घायल हुए लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया। दोनों ओर से तहरीर दी गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *