
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
आज महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है। बेटियां चंद्रयान से लेकर देश की रक्षा आदि क्षेत्रो में आगे बढ़ रही हैं। उक्त बातें बुधवार को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा ने रानी की सराय ब्लाक सभागार में आयोजित नारी शक्ति बंदन कार्यक्रम में कही।
ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा ने संवाद के दौरान गवई भाषाओं का प्रयोग कर लोगो से आत्मसात किया। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष में अनाज बटा होता तो देश में गरीब भूखा नहीं रहता। पहले वही अनाज सड़ जाते थे। आज वही अनाज गरीबों में बंट रहा है। उन्होंने कहा कि मैं जब पहली बार प्रधानमंत्री जी से मिला तो मुझसे केन्द्रीय सुरक्षा बल में महिलाओं की हिस्सेदारी पर पूछा। आज बेटिया देश की रखवाली में लगी हुई है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में प्रगति पर है। उज्जवला गैस कनेक्शन के माध्यम से महिलाओं को राहत प्रदान की है। सरकार नारी शक्ति को मुख्य धारा मे लाने के लिए सदैव तत्पर रही है।
सासंद आजमगढ़ दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि भारत को बिकसित राष्ट्र बनाने के लिए सबसे बड़ी नारी शक्ति का सम्मान करना पड़ेगा। आज की नारी किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है। कार्यक्रम में जन प्रतिनिधि श्रीकृष्ण पाल, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, बबिता जमारसिया आदि ने भी संबोधित किया।
