दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
सभी थानों में गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं और महिलाओं को जागरुक कर रही है। इस दौरान पुलिस की टीम इनको अपनी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन का टिप्स दे रही। पुलिस महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित समस्याओं एवं मुद्दों पर किस प्रकार से समझ बनाना है। इसकी विधिवत जानकारी दे रही है। साथ ही घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण आदि के विषय में विस्तार से बता रही। इसके पीछे मंसा है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं जागरुक हों। साथ ही पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध और महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी दे रही।

000000

तत्काल मदद के लिए करें कालः

पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के मुताबिक महिला हिंसा से संबंधित अन्य शिकायतों के निवारण हेतु
1. वीमेन पावर लाइन (1090)
2. पुलिस आपातकालीन सेवा (112)
3. सीएम हेल्पलाइन नंबर (1076)
4. चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098)
5. 5. वन स्टाप सेन्टर (181)
6. साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930)
7. स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर (102)
8. एम्बुलेन्स सेवा (108)
9. जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग के सम्बन्ध में लोगों को जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *