
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी नाजमा बानो पत्नी शाह आलम ने बुधवार को गंभीरपुर थाने में तहरीर देकर अपने पड़ोसी के ऊपर पुलिस के साथ मिलकर जबरदस्ती दीवाल गिराने का आरोप लगाया।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी नाजमा बानो पत्नी शाह आलम ने बुधवार को गंभीरपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरा प्रथम तल का मकान बन गया है और द्वितीय तल पर मकान का निर्माण हो रहा है। मैं चकरोड की तरफ रोशनदान निकाल रही हूं, जिस पर मेरे पड़ोसी द्वारा विरोध किया जा रहा था। बुधवार की सुबह मैं अपने बीमार पति के लिए बाजार में दवा लेने आई थी। इस दौरान पड़ोसी द्वारा गंभीरपुर थाने की पुलिस के साथ मिलकर मेरे घर के रास्ते छत पर चढ़कर दीवाल गिरा दिए और जब हम घर पहुंच कर विरोध किया तो हमें भी मारपीट दिए। पीड़िता के मुताबिक थानाध्यक्ष गंभीरपुर ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।
