
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
निजामाबाद कस्बे में स्थित एक सरकारी इंटर कॉलेज में मंगलवार को मिशन शक्ति फेस 5 के तहत नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शौकत अली सिद्दीकी ने कहा की समाज को बेटियों के प्रति भेदभाव का नजरिया बदलना पड़ेगा, तभी समाज और देश की प्रगति होगी। विद्यालय के प्रवक्ता एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने कहा कि बेटियों के शिक्षित होने से पूरा समाज शिक्षित होगा। आज कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जिसमें देश की बेटियां बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं और हर क्षेत्र में आगे भी हैं। विद्यालय के प्रवक्ता डॉ. दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रगतिशील समाज में बेटियों का होना विकसित भारत के लिए अति आवश्यक है।
उक्त अवसर पर सभापति तिवारी, गणेश राम सोनकर , गिरीश यादव, सत्येंद्र सिंह, श्रीचंद यादव, रहमान, संत प्रकाश, राजमणि सिंह ,रंजीत सोनकर, सत्येंद्र पांडे, राहुल पाठक, अमिताभ त्रिपाठी सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।
