दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
लालगंज विकास खंड के बरसेरवा गांव में तत्कालीन ग्राम प्रधान स्वर्गीय लालचंद राय द्वारा 20 वर्ष पूर्व लगाए गए खड़ंजे की मरम्मत व रिपेयरिंग न होने से उक्त खड़ंजे की पटेरिया दोनों तरफ से बैठ जाने के कारण आए दिन राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस मुश्किल से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान को बताया, लेकिन आज तक उक्त खड़ंजे की रिपेयरिंग ग्राम प्रधान व किसी अन्य विभाग के आला अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों द्वारा नहीं कराई गई। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार खड़ंजे के एक तरफ जहां पोखरी है। वहीं दूसरी तरफ नाला बहता है। जिससे आए दिन राहगीर अपने वाहन के साथ गिरने को विवश हो रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पूर्व में दो से तीन बार मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस भी उक्त पोखरी में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप यह है कि हम लोगों के राजभर बस्ती में कई लोगों को यहां शादी पड़ी हुई है। जिसके परिणाम स्वरुप पूरे बारात की गाड़ी दरवाजे पर नहीं पहुंच सकती। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से अपनी शिकायत बताई, लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा अभी तक समुचित निदान नहीं निकल गया, तो समाज सेवी वह गांव के पंकज राजभर में अपने खर्चे पर ग्रामीणों के सहयोग से लगभग एक किलोमीटर के लगे खड़ंजे को उखड़वा कर स्वयं रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया। इस अवसर पर अशोक राजभर, दीपचंद, सदानंद, दिनेश राजभर, पंकज राजभर, कन्हैया राजभर सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *