दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कबीरा पुलिया के पास शनिवार की रात को चाकू मारकर पल्लेदार की हत्या कर दी गयी। घटना के समय वह लालगंज बाजार से पैदल घर लौट रहा था। देवगांव कोतवाली पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।
मृत रवि पासवान 45 बरदह थाना क्षेत्र के दुलारगंज गांव का निवासी था। वह जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में रहकर पल्लेदारी करता था। कुछ दिनों से वह घर पर रहता था, लालगंज बाजार निवासी गल्ला कारोबारी के यहां पल्लेदारी कर रहा था। शनिवार की देर शाम को वह काम किया और पैसा लेकर अपने घर जा रहा था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। रविवार की सुबह वह खून से लतपथ देवगांव कोतवाली के कबीरा पुलिया के पास पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी होने पर चौकी प्रभारी लालगंज देवेंद्रनाथ दूबे मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस संबंध में गल्ला कारोबारी ने बताया कि वह उसके यहां जल्द ही आया था। उसके पास साधन नहीं था, वह पैदल चलता था। कल हमारे यहां से अपना मेहनताना लेकर गया था।

इस संबंध में कोतवाल देवगांव राजीव कुमार मिश्रा ने बताया की घायल पल्लेदार की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस मामले की जांच करते हुए गुत्थी सुलझाने के प्रयास में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *