
रिपोर्टः नरेंद्र बहादुर राय
बिलरियागंज।
स्थानिय थाना क्षेत्र में जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित दीपक यादव ने शिकायत की थी कि कुछ परिचितों ने उसे विश्वास में लेकर 37 बिस्वा जमीन 30 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया। आरोपियों ने उससे 28 लाख रुपये ले लिए, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री नहीं की और बाद में पता चला कि जमीन किसी अन्य के नाम बेच दी गई है।
पंचायत में आरोपियों ने पैसे लौटाने के लिए चेक दिया, लेकिन वह फर्जी निकला। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने 29 मार्च की रात एक आरोपी सचिन यादव पुत्र विजय यादव निवासी परेवा रुद्रपुर थाना रौनापार को गिरफ्तार कर लिया है।
