
आशीष तिवारी
आजमगढ़।
शासन द्वारा शुक्रवार की देर रात को तेरह आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया। डीएम आजमगढ़ रहे विशाल भारद्वाज को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंडल के कुशीनगर जिले का डीएम बनाया। जबकि प्रयागराज जिले के डीएम रहे नवनीत चहल को आजमगढ़ जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
इसी तरह से जिन अन्य जिलों के डीएम का ट्रांसफर हुआ है। उसमें चंद्र प्रकाश सिंह को लखनऊ का डीएम, निधि गुप्ता अमरोहा, घनश्याम मीणा को हमीरपुर, दिनेश को जौनपुर जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसीक्रम में रविंद्र मंडेर को प्रयागराज, अरविंद मलप्पा बंगारी को डीएम आगरा, रवींद्र सिंह को फतेहपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। शेष अन्य वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को भी इसी तरह से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
बता दें कि आजमगढ़ जिले में आईएएस विशाल भारद्वाज जब तक रहे झंडा गाड़कर रहे। यूपी विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद डीएम अमृत त्रिपाठी का ट्रांसफर करके सीतापुर जिले के डीएम रहे विशाल भारद्वाज को आजमगढ़ का डीएम बनाया गया था। इनके खिलाफ तमाम प्रकार की शिकायतें हुईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत करने वालों में पक्ष विपक्ष के तमाम नेतागण शामिल थे, लेकिन विशाल भारद्वाज अपने पद पर जमे रहे। उनकी कार्यशैली से प्रसन्न होकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने मंडल क्षेत्र के कुशीनगर जिले की कमान सौंप दिया।
