
दैनिक भारत न्यूज
बूढ़नपुर ( आजमगढ़)।
स्थानिय तहसील क्षेत्र के विकासखंड कोयलसा ककरही गांव के ग्रामीणों ने प्रदीप सिंह के नेतृत्व में गुरुवार की शाम को गांव में विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मांग है कि रोड नहीं, तो वोट नहीं।
विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले ग्रामीणों में वेद प्रकाश, रामपाल, विनीत, पलटन, अवधू, मनीष प्रसाद, हरिराम, मनोज पाल शशिकांत महेंद्र प्रमोद, संतोष, दिवाकर सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया। साथ ही विरोध प्रदर्शन किया जमकर नारेबाजी किए।
बता दें कि इस गांव में जाने के लिए देऊरपुर से मठ गोविंद जाने वाली रोड पर देऊरपुर गांव के पास से ककरही गांव होते हुए मठ गोविंद गांव को जाती हैं। करीब दो किलोमीटर यह सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गयी है। जिस पर ग्राम प्रधान द्वारा 25 वर्ष पूर्व खड़ंजा तो लगाया गया है, जो पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। इस सड़क से जाने वाले ग्रामीणों को आने – जाने में काफी असुविधा हो रही है। समाजसेवी प्रदीप सिंह ने बताया कि देऊरपुर से हमारे गांव की दूरी लगभग एक किलोमीटर है। बारिश के दिनों में रोड पर पानी लग जाता है। उसी पानी से हम ग्रामीणों को गुजारना पड़ता है। सीधा और सटीक रास्ता होने की वजह से इस रास्ते से गांव के व क्षेत्र के ग्रामीणों का ज्यादा आवागमन होता है। इतना महत्वपूर्ण रास्ता होने के बावजूद प्रशासन और जनप्रतिनिधि की उपेक्षा का शिकार बना हुआ है । लगभग 40 वर्षों से इस रोड के निर्माण की बात हम ग्रामीणों द्वारा की जा रही है, लेकिन ना तो प्रशासन द्वारा रोड बनवाया गया ना ही यहां के विकास पुरुष कहे जाने वाले नेताओं का ही इस तरफ ध्यान गया। सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बलराम यादव से भी इस समस्या पर कयी बार चर्चा की गई, लेकिन उनके द्वारा भी इस रोड का निर्माण नहीं कराया गया। केवल आश्वासन मिला।
जनप्रतिनिधियों को इस समस्या के बारे में अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक रोड बनाने का काम शुरू नहीं हुआ। ग्राम सभा में धन अभाव के कारण ग्राम प्रधान निधि से यह कार्य करवा पाना असंभव है। इस रोड पर बारिश में पानी लगता है।जिसका निर्माण विधायक निधि या सांसद निधि से ही हो सकता है। इस संबंध में एसडीएम प्रेमचंद मौर्या ने बताया कि मामला काफी पुराना है और बड़ा ही खर्चीला है। इस मुद्दे को चुनाव में हल कर पाना असंभव दिखाई दे रहा है। लेकिन हम ग्रामीणों से बात करेंगे। इस समस्या को शीघ्र ही अपने स्तर से निस्तारित कराएंगे।
