अब तक दर्जनों टीवी सिरियल और फिल्मों में कर चुका है काम

अभिनय के बुलंदियों को छूने के लिए छोड़ दिया इंजीनियरिंग का काम

आशीष तिवारी

आजमगढ़।
शहर के कोलघाट मुहल्ला निवासी अधिवक्ता विंध्यवासिनी प्रसाद सिंह के दो बेटों में छोटा विकास सिंह लक्की इंजीनियर की नौकरी छोड़कर फिल्म जगत में अभिनय के दम पर अपने हुनर का लोहा मनवा रहा है। वह अब तक कयी टीवी सिरियल और फिल्मों में अभिनय कर चुका है। विकास सिंह का ख्वाब अभिनय के बुलंदियों को छूना है। उसके इस कला से परिवार के लोग गदगद हैं। जिले का नाम भी रोशन हो रहा है।

विंध्यवासिनी प्रसाद सिंह दीवानी न्यायालय के मशहूर अधिवक्ता हैं। परिवार के साथ कोलघाट में मकान बनवाकर रहते हैं। उनका बड़ा बेटा विशाल सिंह फिल्म राइटर है। वह अब तक कयी प्रसिद्ध फिल्म, गीत और क्राइम पेट्रोल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों की स्टोरी लिख चुका है। जबकि छोटा बेटा विकास सिंह लक्की इंजीनियरिंग की नोएडा से पढ़ाई पूरी किया। परिवार के लोग चाहते थे कि वह एक बेहतर इंजीनियर बने, लेकिन उसे अभिनय की सनक सवार थी। साल 2017 में लक्की मुंबई चला गया। वहां अंधेरी वेस्ट लोखंडवाला कांम्पलेक्स में रहने लगा। वहीं से लक्की टीवी सीरियल और फिल्मों में अभिनय करने लगा। वह अब तक कयी प्रसिद्ध धारावाहिक और फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग कर चुका है।
विकास सिंह ने बताया कि वह फिल्म गहराई में फिल्म अभिनेत्री दिपिका पादुकोण के साथ काम कर चुका है। देश की आजादी पर आधारित एक बड़ी फिल्म में मराठी पंडित संग्राम भालेराव का किरदार निभा रहा है। इससे पूर्व वह धार्मिक सिरियल में पांच पांडवों में से एक सहदेव का रोल, एक दूसरे सिरियल में अर्जुन का अभिनय कर चुका है। इसके अलावा सोनी टीवी के प्रसिद्ध धारावाहिक में इंजीनीयर धीर की भूमिका निभा चुका है। विकास ने बताया कि बहुत जल्द उसकी कयी फिल्मों का काम पूरा होकर रिलिज कर दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *