

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
बिंद्राबाज़ार।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रीवा बभनगावा गांव में जमीन विवाद में एक मारपीट का वीडियो सोशल मिडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
रीवा बभनगावा गांव निवासी राममिलन यादव पुत्र जोखन यादव व उनके पड़ोसी नन्दलाल यादव पुत्र पतिराम यादव का आबादी की जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद था। आपसी समझौता के आधार पर राममिलन मक़ान का निर्माण करा रहे थे की नंदलाल के घर की औरतें निर्माण कार्य का विरोध करने लगी और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। राममिलन की तहरीर पर गंभीरपुर पुलिस ने नंदलाल यादव पुत्र पतिराम यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि गंभीरपुर पुलिस ने राममिलन यादव की तहरीर पर नंदलाल यादव पुत्र पतीराम यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
