
आजमगढ़, मऊ समेत अन्य जनपदों के थानों में दर्ज है मुकदमा
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
शहर कोतवाली पुलिस द्वारा गुरुवार को प्राइवेट बस अड्डे के पास से शातिर चोर को गिरफ्तार की। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किए गये रुपये और शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आजमगढ़, मऊ समेत अन्य जिलों के थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अरशद उर्फ इरशाद उर्फ फिरोज पुत्र हसनैन है। वह मुबारकपुर थाने के इस्लामपुर गांव का निवासी है। कोतवाल के मुताबिक 11 नवंबर को शहर के उकरौड़ा गांव निवासी राजेश यादव ने तहरीर दिया। जिसमें आरोप था कि वह ग्राम उकरौड़ा थाना कोतवाली के देशी शराब के ठेके में शराब विक्रेता का कार्य करते हैं। दस नवंबर की रात को चोर शराब की दुकान का ताला तोड़कर ठेके से नगदी एवं शराब की पेटी जो सब मिलाकर 18000 रुपये होता है को चुरा ले गये। जाते समय सीसीटीवी का हार्ड डिस्क तोड़कर उठा ले गए, ताला बगल के खेत में फेंका पड़ा मिला। पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गयी। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस चोर को प्राइवेट बस अड्डे से गिरफ्तार कर ली। उसके पास से 11 सौ रुपये। शराब की बोतलें, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया।
