
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व आजाद भगत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता के संबंध में बैठक की गई।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत स्विप योजना के अंतर्गत जनपद में निर्धारित स्थल से मतदाता जागरूक हेतु मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस वैन 3 मार्च 2024 को प्रातः 7:00 बजे से फ्लैग ऑफ किया जाएगा। मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस वैन निर्धारित रूट चार्ट के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए भ्रमण कराया जाएगा। इसके अलावा जनपद के वोटरों को जागरूक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पैरामेडिकल, आईटीआई, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड के बच्चे शामिल होंगे। स्लोगन भी दिया गया “इस बार कोई वोटर छूटे न” उक्त कार्यक्रम में विभिन्न कस्बो एवं लो टर्न आउट बूथ पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रचार प्रसार कराया जाएगा। उन्होंने जनपद के वोटरों से अपील किया कि अपना वोट जरूर दें और अपने आसपास के लोगों को वोट करने हेतु जागरूक करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राहुल विश्वकर्मा एवं संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
