
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने लालगंज तहसील क्षेत्र के डुभांव पकड़ी कला गांव निवासी वाचस्पति मिश्रा को सपा के प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य निमित करते हुए इस बात से पार्टी के पदाधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत कराया है। शुक्रवार को इस बात की जानकारी होने पर समर्थकों में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ता एक दूजे का मुंह मीठा करके खुशी का इजहार किये।
डुभाव पकड़ीकला गांव निवासी वाचस्पति मिश्रा पुत्र स्व. हरिकेश मिश्रा सपा की राजनिति करते हैं। उनकी यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से आनुमति मिलने के बाद की गयी है।
