
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
मेंहनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को राजस्थान का युवक बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। उसका धर्म परिवर्तन कराकर शादी कर लिया। पुलिस महिला को बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दी।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मुताबिक 17 फरवरी को वादी मुकदमा ने थाना मेंहनगर पर लिखित तहरीर दी कि वादी मुकदमा की भाभी दस फरवरी को कहीं चली गयी थी। जो वापस आ गयी है और बतायी कि मो0 नं0 9024xxxxxxx से मेरी बात होती थी जो अपना नाम सोनू सिंह बताया था। इन्ही के साथ विगत दिनों से बात होती थी। यह व्यक्ति मेरी भाभी को बहला फुसलाकर राजस्थान के नागौर भगा ले गया। जब मेरी भाभी को जानकारी हुई कि इरफान पुत्र बाबू खाँ निवासी जाजूलाई थाना कोतवाली नगर जनपद नागौर राजस्थान, अलाऊद्दीन पुत्र लियाकत निवासी गोडा कला थाना पोण्डा जिला नागौर राजस्थान, मुमताज पुत्र बाबू खाँ जाजूलाई थाना कोतवाली नगर जनपद नागौर राजस्थान के द्वारा मेरी भाभी से धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया गया। मेरी भाभी जब इस तथ्य को जान पायी कि यह राजपुत समाज का व्यक्ति नहीं है। तो किसी तरह से भाग कर घर वापस आयी है।
गिरफ्तारी का विवरणः
एसपी ने बताया कि 18 फरवरी को उप निरीक्षक पवन कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1. इरफान पुत्र बाबु खाँ निवासी जाजूलाई थाना कोतवाली नगर जनपद नागौर राजस्थान 2 अलाउद्दीन पुत्र लीयाकत निवासी गोना कला थाना जिला नागौर राजस्थान 3 मुमताज पुत्र बाबू खाँ निवासी जाजुलाई थाना कोतवाली नगर राजस्थान को घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल के साथ समय 14.30 बजे मानपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपियों को जेल भेजवाकर अन्य की तलाश में जुटी हुई है।
