दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
गुरुवार से शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा से गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में दो बाइकों की आमने सामने टक्कर होने से एक परिवार को कभी न भूलने वाला जख्म मिला।
जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सद्दोपट्टी गांव निवासी सुजेंद्र कुमार 19 वर्ष पुत्र स्व. सुबास अपने छोटे भाई शुभम 17 व विकास 18 पुत्र मेवा लाल को हाई स्कूल की परीक्षा दिलाने के लिए गोठाव स्थित एक विद्यालय पर जा रहा था। जैसे ही वह गंभीरपुर मार्टिनगंज रोड पर स्थित दुर्गा जी मंदिर गंभीरपुर के पास पंहुचा ही था ,कि सामने से आ रही बाइक से धक्का लग गया। जिससे सुजेंद्र मोटरसाइकिल लेकर गिर गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सुजेन्द्र, शुभम, विकास को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले गए। जहां पर चिकित्सक ने सुजेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। शुभम व विकास को इलाज के बाद छोड़ दिया। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर थाना पुलिस ने शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुजेन्द्र दो भाई एवं तीन बहनों में चौथे नंबर पर था। वह इंटर का छात्र था।गुरुवार को ही शाम की पाली में सुजेन्द्र का भी पेपर था। वर्ष 2021 में सुजेन्द्र के पिता की मौत में हो गई थी। सुजेन्द्र की माता संतरा का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *