
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
लोकसभा चुनाव के बीच आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का एक बयान विपक्ष के लिए बड़ा मुद्दा बन गया है। सांसद के बयान की वायरल हो रही वीडियो में दिनेश लाल यादव ने कहा कि योगी और मोदी बच्चा नहीं पैदा कर रहे हैं, बल्कि बच्चा पैदा करने से लोगों को रोक रहे हैं।
बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा सांसद ने कहा कि जो लोग बेरोजगार हैं, वे लोग बच्चा पैदा करके बेरोजगारी को बढ़ा रहे हैं।आलम यह है कि एक बेरोजगार व्यक्ति आठ से दस बच्चे पैदा कर रहे हैं। इससे ना केवल जनसंख्या बढ़ रही है, बल्कि बेरोजगारी भी बढ़ रही है।
सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार में निःस्वार्थ और निष्पक्ष लोगों योग्य लोगों को नौकरियां दी गयी हैं।
भाजपा सांसद एवं भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ का यह बयान लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
