आजमगढ़ मुख्यालय स्थित रोडवेज आए थे सभी लोग

जिला मुख्यालय से लौट रहे थे बिलरियागंज स्थित अपने घर

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

पटवध।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध गांव में स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास गुरुवार की देर शाम को कार अनियंत्रित होकर इमली के पेड़ से टकरा गयी। इस दौरान कार क्षतिग्रस्त हो गयी। जबकि कार में सवार चार लोग घायल हो गये। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में राजेश प्रजापति ( 42) पुत्र छोटेलाल, राजेश राम (45) पुत्र कोमल राम, छेदीलाल (65) पुत्र जगन्नाथ, जयचंद (40) पुत्र जगन्नाथ का नाम है। यह लोग नगर पालिका बिलरियागंज के रहने वाले हैं। घटना के समय कार राजेश प्रजापति चला रहे थे। यह लोग किसी को छोड़ने के लिज आजमगढ़ रोडवेज गये थे। वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही विद्युत उपकेंद्र पटवध और आईटीआई कालेज के बीच में पहुंचे कि कार अनियंत्रित होकर इमली के पेड़ से टकरा गयी। इसमें कार में सवार चारो लोग घायल हो गए। घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इतने में मौके पर बिलरियागंज थाने की पुलिस क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पहुंच गयी। स्थानिय लोगों की मदद से पुलिस गाड़ी में घायल पड़े लोगों को बाहर निकाल कर सीएससी बिलरियागंज में भर्ती कराई। हालत गंभीर देख डाक्टर ने सभी को रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *