
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो में रात्रि लगभग 1:30 बजे जानवर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित बाइक सवार, गंभीरपुर बाजार निवासी प्रदीप मधुकर (24) पुत्र मोहन रोड के किनारे लगे पोल में टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अगल-बगल के लोग 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल प्रदीप मधुकर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर ले गए। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर बाजार निवासी प्रदीप मधुकर पुत्र मोहन एक पिकअप पर खलासी (मजदूर) समान चढ़ाने उतारने का कार्य करता था। बीती रात थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो में पिकअप बिगड़ गई, जिस पर गाड़ी पर कार्य करने वाला प्रदीप मोटरसाइकिल से बिंद्रा बाजार मिस्त्री बुलाने बाइक से जा रहा था, कि रानीपुर रजमो में गाड़ी के आगे अचानक जानवर आ गया। जिसको बचाने में गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पोल से टकरा गई। जिससे प्रदीप मधुकर के सर में गंभीर चोट आ गई। आनन फानन में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा 108 एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर ले जाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां पर इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में प्रदीप की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस शव का पंचनामा बनवाकर पीएम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक 6 भाइयों में पांचवें नंबर पर था। मृतक की माता हीरावती देवी समेत पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के भाई राजकुमार मधुकर ने गंभीरपुर थाने में तहरीर दी है। मृतक के सभी भाइयों की शादी हो चुकी थी, यह अभी वहीं अविवाहित था।
