अरुण यादव

आजमगढ़।
तहबरपुर क्षेत्र के नयापुरा गांव में बीते कयी दिनों से पुलिया के नीचे फंसा तेंदुआ मंगलवार की शाम को बाहर निकला और वन विभाग द्वारा बिछाए गये जाल में फंस गया। पिंजरे में फंसने के बाद तेंदुआ छटपटाने और दहाड़ने लगा। उसकी दहाड़ और फड़फड़ाने के अंदाज से वनकर्मियों और पुलिस वाले खौफजदा हो गये थे। वन विभाग की टीम तेंदुआ को भोजन कराने के बाद उसे सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ देंगे।
बता दें तेंदुआ काफी दिनों से क्षेत्र में घूमकर लोगों में दहशत मचा रहा था। पुलिस और वन विभाग की टीम उसे पकड़ने की फिराक में लग गये। बीते रविवार की दोपहर तेंदुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने पर तहबरपुर, कंधरापुर की पुलिस टीम अपने साथ वन विभाग की टीम को लेकर मौके पर पहुंच गये। गांव वालों के सहयोग से वन विभाग की टीम तेंदुआ को पकड़ने के लिए घेराबंदी करते हुए पुल के एक तरफ जाल लगा दिए हैं। जबकि दूसरे तरफ पिंजरा लगा दिया गया। वन अधिकारियों बताया कि वह जिधर से निकलेगा। उधर से पकड़ में आ जाएगा। वन विभाग की टीम तेंदुआ को पकड़ने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 229.8 किलोमीटर पर घात लगाकर बैठे हुए थे। दो दिन बाद मंगलवार की शाम को भूख और प्यास से तड़पकर तेंदुआ बाहर निकला और पकड़ा गया। इसके साथ ही सभी ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *