

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
लालगंज ब्लाक का रेतवां चंद्रभानपुर गांव अब आर्दश नगर पंचायत कटघर लालगंज में जुड़ गया है। रेतवां चंद्रभानपुर को अब वार्ड नंबर आठ चंद्रशेखर आजाद नगर और वार्ड नंबर 12 सुभाषचंद्रबोस नगर बन गया है। इस गांव में प्राचीन शिव मंदिर स्थित है। भगवान रटेश्वरनाथ महादेव मंदिर के पास भव्य ताल स्थित है। इसी ताल से मां उदंती नदी पूरब दिशा की ओर निकली हुई है। यह नदी आगे चलकर गाजीपुर जिले में काफी बिकराल रुप ले ली है। उदंती नदी गाजीपुर जिले से होकर गुजरी पतित पावनी गंगा नदी से मिली हुई है।
उदंती नदी अपने उद्गम स्थल पर ही अपने अस्तीत्व की जंग लड़ रही है। नदी को आसपास के काश्तकारों ने पाटकर अपने खेत में मिला लिए हैं। यहां पर नदी का अस्तीत्व समाप्त हो चुका है।
नदी को पुनः जिवित करने और साफ सफाई कराने के लिए जिलाधिकारी से पांच फरवरी को पत्र देकर मांग की गयी थी। डीएम के आदेश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह ने एसडीएम लालगंज और ईओ नगर पंचायत कटघर लालगंज को लिखित आदेश दिया। एडीएम के आदेश पर एसडीएम ने तहसीलदार और ईओ ने सफाईनायक को निर्देशित किया।
रविवार को गांव वालों की मौजूदगी में लेखपाल सत्येंद्र यादव मौके पर पहुंचे। अभिलेखों का मिलान करके बताया कि नदी नेशनल हाईवे नंबर 233 के पश्चिम रेतवां चंद्रभानपुर में ताल के नाम से। इसके बाद पूरब मेहनाजपुर गांव में करीब दो सौ मीटर कागज में गायब है। आगे चलकर दस नंबर में वह नहर बन गयी है। कुछ दूर आगे चलकर पुनः मां उदंती नदी बन गयी है। कागज में गोलमाल किया गया है। जबकि मौके पर नदी के दोनों तरफ अतिक्रमण कर लिया गया है।
सवाल यह उठ रहा कि नदी कैसे कागज में गायब करके अतिक्रमण कर लिया गया है। जबकि मौके पर नदी और उसके अवशेष रह गये हैं। नेशनल हाईवे पर पुल भी मौजूद है। ऐसे में गांव के लोग अब कागज में गायब हुई नदी के भाग को वापस दिलाने की मांग किए हैं। इस अवसर पर सभासद राम अवतार चौहान, आशीष तिवारी, लौटन चौहान, पप्पू लाल चौहान, भूपेंद्र चौहान, रामसिंह चौहान, रामनगीना, जवाहिर लाल, लोरिक, महेंद्र चौहान, पल्टन सरोज आदि मौजूद रहे।
