रिपोर्टः नरेंद्र बहादुर राय

बिलरियागंज।
स्थानिय थाना क्षेत्र में सोमवार की रात में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। जैगहा बिंदवल रोड पर हारीपुर प्राथमिक विद्यालय के पास अर्टिगा व बाइक की जोरदार भिड़ंत होने से यह हादसा हुआ। अर्टिगा चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। बताया गया कि अर्टिगा जैगहा की तरफ से रफ्तार से आ रही थी। बाइक विंदवल की तरफ से। हारीपुर प्राथमिक विद्यालय के पास सामने से अर्टिगा ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। जिससे बाइक पर बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान सत्यम 18 पुत्र शिवधर व सूरज19 पुत्र ज्ञानप्रकाश निवासी जगमलपुर ,थाना बिलरियागंज के रूप में की गई। हादसे की जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बिलरियागंज थाना की पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे दोनों घायलों को सीएचसी बिलरियागंज ले आए। चिकित्सक ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों कों कब्जे में ले कर पोस्ट मार्टम हाउस आजमगढ़ भेज दिया। एसओ बिलरियागंज सुनील कुमार दुबे ने कहा कि इस घटना में आरोपी अर्टिगा व उसके चालक का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *