
दैनिक भारत न्यूज
आज़मगढ़।
नगर पंचायत कटघर लालगंज में सोमवार की रात दो बाइकों की आमने -सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गयी। जबकि दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का वाराणसी में स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।

नेशनल हाइवे नंबर 233 से विद्युत उपकेंद्र सटा हुआ है। यहीं से लालगंज कस्बे में जाने के लिए बाईपास निकला हुआ है। बाईपास तिराहे के पास सोमवार की रात को काफी तीव्र गति से चल रहे अपाचे व पैशन प्रो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में अपाचे सवार शिवम सिंह 29 वर्ष पुत्र नंदकिशोर सिंह, नई कोट थाना मेहनाजपुर व इम्तियाज अहमद 30 वर्ष पुत्र मुमताज देवगांव की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पैशन प्रो सवार अरमान 25 वर्ष पुत्र अकबाल सिपाह जौनपुर व हुजैफा पुत्र अबुल फैज दौना थाना देवगांव गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 100 शैय्या हॉस्पिटल लालगंज में प्रारंभिक इलाज के बाद वाराणसी ले जाया गया। बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। भिड़ने की आवाज काफी दूर तक सुनी गयी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुँच कर पुलिस को सूचना दिए। चौकी व थाना की पुलिस मौके पर पहुँचकर दोंनो शव व बाइक कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गए।
