
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
चोरी का माल आसानी से छिपाने के उद्देश्य से बुरका पहनकर चोरी करने वाली दो महिलाओं को मुबारकपुर थाने की पुलिस सोमवार को गिरफ्तार कर ली। इनके कब्जे से चोरी के पायल बरामद हुए। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों महिलाओं का चालान कर जेल भेजवा दिया।
एसपी हेमराज मीना के मुताबिक गिरफ्तार महिला आरोपियों में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुजरपार गांव निवासी रीना पत्नी हरिकेश, मऊ जिले केसरायलखंसी थाना क्षेत्र के पनियरा गांव की रहने वाली अंजली पुत्री बाबूलाल है। मुबारकपुर थाने की पुलिस इन दोनों आरोपियों को इस्लामपुरा जामियाबाद मुबारकपुर से गिरफ्तार किया है।
एसपी ने बताया कि दो मार्च 2025 को मुबारकपुर कस्बा निवासी इन्द्रजीत सोनकर ने थाने में केस दर्ज कराया। आरोप है कि कस्बे में उसकी बंदना ज्वेलर्स नाम की दुकान है। जहां तीन महिलाएं खरीदारी के लिए आई थी। महिलाएं बुरका पहने हुई थीं। सभी पायल लेकर देख रहीं थीं। जरा सा ध्यान भटकने पर महिलाएं दो जोड़ी पायल चोरी कर लीं। पुलिस केस दर्ज कर दो महिलाओं को गिरफ्तार कर ली। इनके कब्जे से चोरी के पायल बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक महिलाएं चोरी करने और अपनी पहचान छिपाने के लिए इस तरह से भेष बदलकर चोरी कर रहीं हैं।
