दीदारगंज थाना क्षेत्र के आमगांव के पास हत्याकर फेंकी गयी थी उसकी लाश
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के आमगांव रऊजा के पास नहर के किनारे झाड़ी में मंगलवार की रात हत्या कर फेंकी गयी थी युवक की लाश। घर से बाइक सवार उसके दो परिचित घर से लेकर निकले थे। मृत युवक के भाई ने गुरुवार को लाश की पहचान अपने भाई के रुप में किया। शव की पहचान होने के बाद पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुट गयी है।
बता दें कि जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के उसरहटा मोलनापुर गांव निवासी मनोज राजभर (32) मधुमक्खी के छत्तों से शहद निकालने का काम करता था। मंगलवार की देर शाम को उसके घर एक बाइक से दो लोग पहुंचे। शहद निकालने की बात कहर कर उसे अपने साथ लेकर चले गए। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। उधर सोशल मीडिया पर अज्ञात का शव मिलने की जानकारी हुई। शक बस मनोज राजभर के भाई विनोद राजभर दीदारगंज थाने पहुंच कर पहंचान की। वह चार भाई में दूसरे स्थान पर था। वह तीन बच्चों का पिता था। घटना की जानकारी परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया। पत्नी ललिता सहित परिवार के लोग दहाड़े मारकर रोने लगे। प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज नदीम अहमद फरीदी ने बताया कि विनोद की तहरीर पर अज्ञात के विरूद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। गुत्थी सुलझाने के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है।
