
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
ब्लाक प्रमुख पल्हना अनुराग सिंह सोनू और अन्य बीडीसी सदस्यों को धमकी देकर सादे पेपर पर दस्तखत करने या बदले में एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को देवगांव कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह लोग जेल में बंद प्रदीप सिंह कबूतरा के इशारे पर यह कृत्य कर रहे थे। पुलिस दोनों बदमाशों को जेल भेजवा दी। कोतवाल पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।
कोतवाल देवगांव राजीव कुमार मिश्रा ने बताया की 31 दिसंबर को ब्लाक प्रमुख पल्हना अनुराग सिंह उर्फ सोनू पुत्र अरविन्द कुमार सिंह ग्राम चिलबिला थाना मेहनाजपुर ने थाना देवगांव पर लिखित तहरीर दिया कि विपक्षी प्रदीप सिंह और सतीश सिंह के इशारे पर अभियुक्त राममिलन सिंह व फरीद तथा एक अज्ञात द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम – सभा सिधारी धर्मेन्द्र उर्फ गुड्डू के पास जाकर गाली देते हुए तमंचा से धमकाते हुए कहना कि सादे पन्ने पर हस्ताक्षर करो या तो 1 लाख रूपया दो तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अलग – अलग तरीके से धमकी दी गयी है। पुलिस इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
गिरफ्तारी का विवरणः
कोतवाल ने बताया कि तीन जनवरी को उप निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1.फरीद अहमद पुत्र अब्दुल मजीद निवासी ग्राम पल्हना बाजार थाना देवगांव जनपद आजमगढ 2. राममिलन सिंह पुत्र चंद्रिका सिंह निवासी ग्राम बेनूपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ को बेशो नदी पुलिया ग्राम पवनी खुर्द से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया की पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
