
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
अहरौला थाना क्षेत्र में गत दिनों एक प्राइवेट कंपनी के एजेंट को लूटने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गये। इनके पास से रुपये, असलहे आदि बरामद हुए। घायल बदमाशों का अस्पताल में इलाज चल रहा।
पूर्व की घटना का विवरणः
दिनांक 19.12.2023 को वादी रणधीर कुमार पुत्र वेचन राम ग्रा. रामपुर जीवन थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर द्वारा सूचना दिया गया कि मैं शाम को भारत फाइनेन्स इन्कूल्जन लिमिटेड (इण्डसेन बैंक) की वसूली का 105121/- रुपये, 1 टैब, 1 बायोमैट्रीक लेकर आ रहा था कि रास्ते में ग्राम तकिया रोड पर 3 अज्ञात व्यक्तियों ने अरहर के खेत से निकल कर मुझे रोका और मेरे पास से भारत फाइनेन्स इन्कूल्जन लिमिटेड (इण्डसेन बैंक) की वसूली का 105121/- रुपये, 1 टैब, 1 बायोमैट्रीक, आई कार्ड व गाड़ी के कागजात लूट कर भाग गये थे। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी।
गिरफ्तारी/मुठभेड़ का विवरणः दिनांक 23.12.2023 को थानाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे व उपनिरीक्षक विजयी मय हमराह द्वारा गौरीपुलिया पर मौजूद थे। वरिष्ठ उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह ने जरिए दुरभाष अवगत कराया कि उप निरीक्षक राकेश तिवारी मय हमराह के साथ शाहपुर मे मौजूद थे कि मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि 2 मोटर साइकिल से 4 व्यक्ति बुढनपुर की तरफ से आ रहे है। जो किसी घटना को कारित करने वाले है। इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग प्रारम्भ की गयी कि थोड़ी ही देर में 2 मोटर साइकिल से 4 व्यक्ति बुढ़नपुर की ओर से शाहपुर बाजार की ओर आते दिखायी दिये। जिन्हे पुलिस बल द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस वालों को धक्का देकर वहां से गौरीपुलिया की तरफ भागने लगे। वरिष्ठ उप निरीक्षक पवन कुमार की इस सूचना पर थानाध्यक्ष अहरौला मय हमराह गौरीपुलिया से शाहपुर की ओर निकले, रास्ते में बरईपुर तिराहा के पास 2 मोटर साइकिल से 4 व्यक्ति भाग रहे थे। जिन्हे थानाध्यक्ष अहरौला द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो 1 मोटर साइकिल 2 सवार व्यक्ति बहुत ही तेजी से मोटर साइकिल लेकर भाग गये तथा दुसरे मोटर साइकिल पर सवार 2 व्यक्तियो को रोकने का प्रयास किया गया तो अपने को पुलिस बल से घिरा देखकर मोटर साइकिल मोड़कर बरईपुर गांव की तरफ भागने का प्रयास किये कि बरईपुर तिराहा पर मोटर साइकिल असंतुलित होकर फिसल गयी और दोनों अभियुक्त मोटर साइकिल सहित गिर पडे। पुलिस बल ने अभियुक्तो को घेरकर पकडने का प्रयास किया तो अपने आप को पुलिस से घिरता देखकर 1 व्यक्ति जो मोटर साइकिल के पीछे बैठा था ने थानाध्यक्ष अहरौला को लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नियत से 1 राउन्ड फायर किया। जिसमें थानाध्यक्ष अहरौला बच गया पुलिस बल द्वारा आत्मसमर्पण करने हेतु पर्याप्त चेतावनी के बावजूद दुसरे बदमाश (जो मोटर साइकिल चला रहा था) ने जान से मारने की नियत से फायर किया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस बल ने आत्मरक्षार्थ 1 राउन्ड नियन्त्रित फायरिंग किया। जिसमें 1 अभियुक्त के बायें पर मे गोली लगी और अभियुक्त गिरा पड़ा। घायल अभियुक्त की पहचान शैलेश यादव पुत्र राज बहादुर यादव उम्र करीब 32 वर्ष निवासी तरकुलहा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ के रुप में हुयी। जिसे उपचार हेतू सीएचसी अहरौला ले रवाना किया गया। तथा दुसरे बदमाश हरिश्चन्द्र यादव पुत्र रामजीत यादव उम्र करीब 45 वर्ष निवासी तरकुलहा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को मौके से समय करीब 22.30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से लूट के रुपये, असलहा आदि बरामद हुआ।
पूछताछ का विवरणः
गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि भारत फाइनेन्स कम्पनी का एजेन्ट हमारे गांव मे पैसे लेन देने का कार्य करता था। दिनांक 18.12.2023 को हमारे गांव में पैसा लेने आया था। हम लोग अपने साथी अवधेश यादव उर्फ तुफानी यादव पुत्र हरिवंश यादव निवासी तरकुलहा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ व चन्द्रेश यादव उर्फ शोलू पुत्र सीतला प्रसाद यादव निवासी तरकुलहा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ के साथ मिलकर एजेन्ट को लूटने का प्लान बनाया तथा तकिया गांव के पास 1 खेत में एजेन्ट का इन्तजार करने लगे तथा जब एजेन्ट तरकुलहा गांव से पैसा एकट्ठा करके तकिया गुलामअली शाह गांव के तरफ से तकिया गांव पहुचा तो हम लोगो ने खेत से निकलकर उसको रोका तथा उसे तमंचा सटा कर उसके पास रखे बैग से 105121/- रु0, 01 टैब , 01 बायोमैट्रिक , 02 मोबाइल व मोटर साइकिल के कागजात लूटकर 2 मोटर साइकिलो से भाग गये थे।
