


दैनिक भारत न्यूज
लाटघाट।
रौनापार पुलिस शनिवार की रात करीब एक बजे मुखबिर की सूचना पर रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटा पुल के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी राहुल चौहान पुत्र विनोद चौहान और शिव शंकर चौहान पुत्र जयपाल चौहान निवासी ग्राम सिरही थाना रौनापार घायल हो गये। दोनों बदमाशों के घुटने में गोली लगी है। जबकि तीसरा आरोपी फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
ज्ञात हो कि रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में 27 मार्च 2024 को शाम 5:00 के लगभग मोटरसाइकिल पर तीन लोग आए। मुकबधिर युवती को उठाकर ले गए और उसके साथ रेप किए। बदहवास हालत में रात में गांव के बाग में छोड़ कर फरार हो गये। युवती के शरीर पर कपड़े नहीं थे। किसी तरह वह घर पहुंची और बेहोश हो गई ,24 घंटे बाद पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
घायल बदमाश की पहचान राहुल चौहान पुत्र विनोद चौहान और शिव शंकर चौहान पुत्र जयपाल चौहान निवासी ग्राम सिरही थाना रौनापार के रुप में हुई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी। उधर भनक लगते ही आरोपी भागने की फिराक में जुट गये। पुलिस घेराबंदी करके दोनों को मुठभेड़ करके गिरफ्तार कर ली।
थानाध्यक्ष रौनापार विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि 30 मार्च की रात 1:00 बजे के लगभग उप निरीक्षक मकसूदन चौरसिया, सूरज चौधरी , निकेश तिवारी, अखिलेश पांडे आदि कांस्टेबल के साथ खजौली बाजार में वाहन चेकिंग की जा रही थी। मुखबिर खास के सूचना पर पता चला कि 27 मार्च को मूकबधिर लड़की के साथ बलात्कार करने वाले तीनों लड़के पल्सर मोटरसाइकिल से बेलकुंडा से बघवार की तरफ आ रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर घेराबंदी की गई तो यह भाग कर बनकटा पुल के पास पहुंचे। जहां दोनों तरफ घेर लिया गया।बाइक चला रहा तीसरा आरोपी शैलेश यादव पुत्र राजनेति यादव निवासी वेदपुर नौतप्पी थाना रौनापार फरार हो गया।
गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि हम तीनों लोग शैलेश यादव, राहुल चौहान, शिव शंकर चौहान मूकबधिर लड़की के साथ गैंगरेप किए थे। बदमाशों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
