दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सीएचसी लाटघाट के पास शनिवार की रात हुई मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गये। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के मुताबिक मुठभेड़ में घायल बदमाश रौनापार थाने के गांगेपुर गांव निवासी सर्फूद्दीन पुत्र मो. रोजिद और शहर कोतवाली के मनचोभा गांव निवासी सौरभ उर्फ करिया पुत्र स्व. वीरेंद्र है।
एसपी ने बताया कि बीते 29 मार्च की सुबह जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र जमीन नरहन गांव के पास लाश मिली थी। जिसकी पहचान जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव निवासी अश्वनी चौहान के रुप में हुई। घटना के संबंध में मृत अश्वनी की मां शिवकुमारी देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें आरोप था कि उनके गांव का रहने वाली मैकू उर्फ रामचंदर यादव 28 मार्च को घर से दावत खाने के बहाने ले गया था। पुलिस तहरीर के मुताबिक केस दर्ज करके आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इस घटना में शामिल दो बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
एसपी ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार की रात जीयनपुर और रौनापार थाने की पुलिस आपस में बातचीत कर रही थी। तभी मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर पुलिस सीएचसी लाटघाट के पास पहुंचे। जहां पुलिस और बदमाशों के बीच हुई गोलीबारी में दोनों इनामी बदमाश घायल हो गये। इनके कब्जे तमंचा, कारतूस, बाइक आदि बरामद हुई।
पूछताछ के दौरान पता चला कि मृत अश्वनी चौहान और मैकू उर्फ करिया ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़ने वाले थे। ऐसे में मैकू ने सोचा कि अश्वनी लड़ेगा तो मैं हार जाऊंगा। ऐसे में मैकू योजना बनाकर 28 मार्च को दावत खाने के बहाने अश्वनी को घर से ले गया और रास्ते में सभी लाठीडंडा और लोहे के राड से मारपीटकर हत्या कर दिए थे। इस घटना से जुड़े अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *