दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
नेशनल हाइवे नंबर 233 पर स्थित गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ननदी भौजी के पर सोमवार की सुबह अनियंत्रित कार की टक्कर से साइकिल सवार दो छात्राएं गंभीर रुप से घायल हो गयीं। लोग जब तक इन्हें अस्पताल ले जा पाते की दोनों की मौत हो गयी।
मृत छात्राओं में आंचल यादव एवं अंशिका यादव का नाम शामिल है। यह दोनों देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खनियरा गांव की रहने वाली थी। दोनों छात्राएं एक साथ श्री शारदा माता प्रसाद डिग्री कॉलेज मई खरगपुर से बीएससी अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहीं थीं। दोनों एक साथ अपनी अपनी साइकिल से कालेज जाती थीं। सोमवार को मौखिक परीक्षा देने जा रही थी। इस दौरान हादसे की शिकार हो गयीं। आंचल यादव चार बहनों में छोटी थी। जबकि अंशिका भी तीन बहनों में छोटी थी। एसओ गंभीरपुर बसंत लाल ने बताया कि कार और चालक पुलिस हीरासत में हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।