

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
जहानागंज थाना क्षेत्र के खुदवल गांव के पास बुधवार की रात हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गये। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा। बदमाशों के पास से लूट के 75 हजार रुपये, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस इन बदमाशों से मिले इनपुट के आधार पर अन्य की तलाश में जुट गयी है।
प्रभारी निरीक्षक जहानागंज कृष्ण कुमार गुप्ता के मूताबिक दिनांक दो जून को वादी मुकदमा प्रशान्त पाण्डेय उर्फ राकू S/O स्व. दुर्गा प्रसाद पाण्डेय ग्राम बहवल थाना मेंहनगर द्वारा थाना जहानागंज पर शिकायत किया गया कि वादी यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया शाखा सिंहपुर में बैंक मित्र है। जिसकी चक्रपानपुर बाजार में निधी पुस्तक भण्डार के नाम से दुकान है। वादी अपनी दुकान बन्द करके एकौना – हैदराबाद (सिसवा) रोड से घर जा रहा था कि कब्रिस्तान के पास तीन लड़को ने रोका और असलहा सटाकर मोबाइल, गाड़ी की चाभी व बैग छिन लिये। जिसमें करीब 3 लाख रुपये नकद, 2 डिवाइस मशीन, 1 ए.टी.एम. डिवाइस रजिस्टर, ड्रेस और बैंक के कुछ कागजात थे। पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी।
मुठभेड़ का विवरणः
गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक जहानागंज कृष्ण कुमार गुप्ता मय हमराह उप निरीक्षक मुरारी मिश्रा मय हमराह चक्रपानपुर चौराहे पर मौजूद थे कि मुखबिर खास द्वार सूचना प्राप्त हुयी कि दिनांक 02.06.2024 को एकौना-हैदराबाद रास्ते पर हुई लूट की घटना में सम्मिलित बदमाश मोटरसाइकिल से डीहा से चक्रपानपुर की तरफ आ रहे है तथा किसी घटना को अंजाम देने कि फिराक में हैं। इस सूचना पर निरीक्षक अपराध सुरेन्द्र कुमार दुबे मय हमराह व उ0नि0 ओमप्रकाश यादव मय हमराह को डीहा चक्रपानपुर मार्ग पर पहुंचने हेतु अवगत कराया गया तथा प्रभारी निरीक्षक जहानागंज व चौकी प्रभारी उ0नि0 मुरारी मिश्रा मय हमराह खुदवल पहुंचे। जहां पहुंचकर पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग प्रारम्भ की गयी कि थोड़ी देर पश्चात् 2 मोटरसाइकिल डीहा की तरफ से आती हुई दिखाई दी। जिसे पुलिस बल द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो उक्त मोटर साइकिल सवारों ने पुलिस बल को देखकर मोटरसाइकिल को पीछे मुड़ाकर भागने का प्रयास किया तथा 1 मोटरसाइकिल सवार तेजी से मोड़ने के प्रयास में फिसलकर गिर गया तथा दूसरा मोटरसाइकिल सवार बदमाश पुलिस बल को लक्ष्य बनाकर फायरिंग करते हुए भागने लगा तभी द्वितीय मोबाइल में लगे उ0नि0 ओमप्रकाश यादव मय हमराह पहुंचे जिनको मोटरसाइकिल पर भाग रहे बदमाशों का पीछा करने हेतु बताया गया। सड़क पर मोटरसाइकिल सहित गिरे दोनों बदमाश पकड़े जाने की डर से खेत में चले गये तथा पुलिस बल को जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगे। पुलिस बल द्वारा पर्याप्त चेतावनी के पश्चात् आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गयी। जिसमें दोनों बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गये। घायल बदमाशों में 1-विशाल यादव पुत्र राजदेव यादव निवासी सिसवां बछवल थाना मेंहनगर आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष व 2-आकाश शर्मा उर्फ आर्यन पुत्र प्रहलाद शर्मा निवासी चौबेपुर मटियवना थाना जहानागंज जिला आजमगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष का नाम शामिल है। इन दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी है। जिन्हे समय करीब 01:50 बजे हिरासत में लेकर ईलाज हेतु जिला अस्पताल आजमगढ़ रवाना किया गया। इनके कब्जे से लूट के 75 हजार रुपये, दो तमंचा, कारतूस, बाइक आदि बरामद हुआ।
