दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
रानी की सराय और मुबारकपुर थाने की पुलिस द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले दो अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना रानी की सराय ः
डा. अनूप कुमार सिंह पुत्र स्व. शिवमूर्ति सिंह ग्राम शम्भूपुर (पुरा) पोस्ट गहजी थाना अहरौला,वर्तमान पता राजेन्द्र स्मारक इण्टर कालेज सेठवल थाना रानी की सराय में प्राधानाचार्य़ हैं। रानी की सराय थाने में इनके द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि 17 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में द्वितीय पाली की परीक्षा चल रही थी कि बायोमैट्रिक मिलान एवं आधार पर लगे फोटो का प्रवेश पत्र एवं उपस्थित पत्रक से मिलान किया गया तो फोटो सही नहीं मिला एवं बायोमैट्रिक मिलान से पता चला की अनुक्रमांक 3135984 अभ्यर्थी प्रशान्त कुमार पुत्र शिवपूजन ग्राम ढोलीपुर थाना जीयनपुर के स्थान पर राजेश कुमार यादव पुत्र सूर्य नरायन यादव पता रौआही थाना अन्ध्रामठ जिला मधुबनी बिहार परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। जिसके पास से एडमिट कार्ड संख्या-3135984 ,आधार कार्ड सख्या- 940174525538, प्रश्न पुस्तिका संख्या 86082234, ओ.एम.आर. शीट संख्या-12079359 बरामद हुआ। पुलिस परीक्षा 2024 के दौरान पकड़े गये राजेश कुमार यादव पुत्र सूर्य नरायन यादव पता रौआही थाना अन्ध्रामठ जिला मधुबनी बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना मुबारकपुरः
साकेत पब्लिक स्कूल गढ़वल थाना मुबारकपुर के प्रधानाचार्य संत कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्व. प्रेमनारायण श्रीवास्तव निवासी मोहल्ला सदावर्ती अठवरिया मैदान कोतवाली द्वारा थाना मुबारकपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि साकेत पब्लिक स्कूल गढवल थाना मुबारकपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी प्रिन्स कुमार पुत्र अशोक कुमार ग्राम मसूदपुर बड़हलगंज थाना जहानागंज के स्थान पर रत्नेश कुमार पुत्र दिलीप कुमार यादव निवासी ग्राम भवारा थाना मधुबनी कोतवाली जनपद मधुबनी बिहार परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। जिसके पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ। प्रधानाचार्य संतकुमार द्वारा अभियुक्त रत्नेश कुमार पुत्र दिलीप कुमार यादव निवासी ग्राम भवारा थाना मधुबनी कोतवाली जनपद मधुबनी को मौके पर ही मौजूद प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर थाना मुबारकपुर को सुपुर्द किया गया। पुलिस दोनों अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *