दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
बेरोजगारों से रुपये लेकर रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को अहरौला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनकी गिरफ्तारी अहरौला थाने के पश्चिम पट्टी निषाद बस्ती तिराहा कुआ के पास से हुई। आरोपियों के पास से रेलवे कआ फर्जी आईडी कार्ड आदि बरामद हुआ। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजवा दी। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन के मुताबिक 19 मई को मऊ जिले के देवरिया बुजुर्ग गांव निवासी
अनुज भारद्वाज पुत्र फत्तेचन्द्र भारद्वाज ने  अहरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें  शशिकान्त पाण्डेय पुत्र चंद्रशेखर पाण्डेय उसकी पत्नी मंजू पाण्डे, बेटा विकास पाण्डेय, अमन पाण्डेय यह सभी अहरौला थाने के आतापट्टी भीमलपट्टी थाना अहरौला को आरोपित किया। पीड़ित का आरोप है कि रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लिए और फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। पुलिस केस दर्ज करके गुरुवार को शशिकांत उर्फ सोनू पांडेय और अहरौला थाने के गहजी गांव निवासी दिनेश पांडेय को गिरफ्तार कर ली। इनके कब्जे से रेलवे का दो फर्जी आईडी कार्ड बरामद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *