दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
गंभीरपुर थाने की पुलिस रविवार को मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार की। इन दोनों की तलाशी लेने पर इनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजवा दिया।

पूर्व की घटनाः
26 अप्रैल को वादी मुकदमा जलालुद्दीन पुत्र फकीर मुहम्मद शाह निवासी रसूलपुर बाजबहादुर थाना गम्भीरपुर द्वारा थाने पर शिकायत किया गया था कि अभियुक्त 1.सद्दाम पुत्र नजीर उम्र करीब 25 वर्ष, 2. सलमान उर्फ सोनू पुत्र कब्बर समस्त निवासी ग्राम रसूलपुर बाजबहादुर थाना गम्भीरपुर द्वारा वादी व उनके परिजनो को गाली गलौज देते हुए मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया गया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को बरवा मोड़ से गिरफ्तार कर ली। इनकी तलाशी लेने पर इनके पास से दो तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *