दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
प्रयागराज।
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे नंद गोपाल नंदी पर हुए जान लेवा हमले के आरोप में जेल में बंद ज्ञानपुर भदोही जिले के रहने वाले पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनकी पत्नी का एक और चौकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। इससे पूर्व विधायक और उनकी पत्नी की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही है।
पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्रा और उनकी पत्नी रामलली ने आय से डेढ़ गुना अधिक संपत्ति अर्जित किए हैं। इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विजिलेंस टीम जांच कर रही थी। पर्याप्त साक्ष्य सबूत इकट्ठा करने के बाद कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।
इधर इन दोनों के खिलाफ चल रही प्रवर्तन निदेशालय की जांच जारी है। उधर भदोही पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत विजय मिश्रा, उनके भाई और रिश्तेदारों की अवैध संपत्तियां प्रयागराज से कुर्की है। पुलिस की कुर्की कार्रवाई जारी है।
उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की प्रयागराज शाखा ने विजय मिश्रा और उनकी पत्नी के खिलाफ साल 2021 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत हंडिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों के पास आय से अधिक संपत्ति है। साल 2000 से 2017 साल तक के बीच विधायक की संपत्ति दो 2 करोड़ 32 लाख थी, लेकिन इसकी तुलना में उनकी अर्जित संपत्ति की कुल कीमत लगभग 24 करोड़ पाई गई। प्रयागराज विलेंस इस पूरे मामले की जांच शुरू कर करीब दो साल की गहन जांच पड़ताल के बाद सतर्कता अधिष्ठान को आय से अधिक की प्रॉपर्टी मिली है। जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ करीब 70 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *