
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
लखनऊ की मशहूर त्रिवेणी अलमीरा का नकली स्टीकर लगाकर आजमगढ़ में धड़ल्ले से बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य की तलाश में शहर कोतवाली द्वारा दबिश दी जा रही है।
शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मो. आनस पुत्र अब्दुल कुद्दूश है। वह शहर कोतवाली क्षेत्र के बाज बहादुर मुहल्ले का रहने वाला है। उसे शहर के ब्रह्मस्थान मुहल्ले से गिरफ्तार किया गया।
कोतवाल ने बताया कि दो दिसंबर 2023 को वादी मुकदमा रावेन्द्र कुमार मिश्रा पुत्र सत्यप्रकाश मिश्रा प्रयागराज जिले के नैनी थाने के नैनीगांव ददरी गांव के निवासी हैं। वह त्रिवेणी हाउसहोल्ड आइटम्स मेन्युफैक्चरर्स प्राईवेट लिमिटेड के मैनेजर हैं। यह कंपनी त्रिवेणी हाउसहोल्ड आईटम्स मेन्युफैक्वरर्स प्राईवेट लिमिटेड रजिस्टर्ड आफिस -36 एकता मार्केट डी ब्लाक इन्दिरा नगर जनपद लखनऊ में है। जो त्रिवेणी अलमीरा के नाम से अलमारी बनाने व बेचने का कार्य लगभग 18 वर्ष से कर रही है, जिसका रजिस्टर्ड न0-1571155 है। उक्त फर्म ट्रेडमार्क एक्ट 1999 के तहत रजिस्टर्ड है। इस कंपनी का स्टिकर लगाकर शहर के बद्दोपुर आइनिया निवासी हाजी अब्दुल कुद्दुश और अब्दुल असलम द्वारा वादी की कम्पनी के नाम से अपनी मेसर्स न्यू त्रिवेणी अलमीरा (नेहा फर्नीचर) आइनिया, बद्दोपुर, सदर आजमगढ़ में फैक्ट्री खोलकर प्रार्थी की कम्पनी के नाम का टैग लगाकर नकली अलमीरा बनाकर बेच रहे हैं। जिससे प्रार्थी के कम्पनी का नाम खराब व बदनाम हो रहा है, नकली घटिया किस्म की अलमीरा को विपक्षी द्वारा बाजार में बिक्री कराये जाने पर कम्पनी को आर्थिक नुकसान व ग्राहकों से बदनामी हो रही है। कोतवाल के मुताबिक तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। गुरुवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य की तलाश की जा रही है।
