दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
गुरुवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भंवरनाथ में खड़े होकर परिवहन विभाग और पुलिस के सहयोग से दिल्ली या लखनऊ जाने वाली दस लग्जरी बस और एक कार को पकड़वाकर कंधरापुर थाने भेजवा दिया। जहां सभी गाड़ियों को सीज कर दिया गया है।
बताते दें कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की सुबह बिहार से दिल्ली जा रही निजी बस ने दूध के टैंकर में टक्कर मार दी। इस घटना में 18 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को लेकर परिवहन विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है।
गुरुवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह आजमगढ़ शहर के भंवरनाथ चौराहे पर खड़े तमाम वाहनों को देखकर रूक गये। वह सड़क पर गलत दिशा में खड़े वाहनों के पास पहुंचकर गाड़ी चेक करने लगे। इस दौरान हलाकान परिवह विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी पहुंच गये। तब तक परिवहन मंत्री ने 11 वाहनों को पकड़वाकर कंधरापुर थाने भेजवा दिए। जिसमें दस बस लग्जरी बसें और एक अर्टिगा कार शामिल है। परिवहन मंत्री द्वारा पकड़ी गई गाड़ियों को कंधरापुर थाने पहुंचकर सीज कराया गया। इस कार्रवाई से निजी वाहन संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। गाड़ी मालिकों द्वारा इस कार्रवाई के शुरू होने पर भंवरनाथ पहुंचने वाली अन्य गाड़ियों के चालकों को फोन कर रास्ते में ही कहीं गाड़ी को रोकने की सलाह दे रहे थे।
उधर फरिवहन मंत्री के इस कार्रवाई के बाद लोग स्थानिय प्रशासन को भी दोषी मान रहे थे। जिनकी नजर में यह मामला कभी संज्ञान में ही नहीं आया। अगर प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभाता तो परिवहन मंत्री को हस्तक्षेप नहीं करना पड़ता।

क्या बोले दयाशंकरः
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि इन लोगों द्वारा गलत दिशा में वाहनों को खड़ा किया गया था। दूसरे प्रदेशों के नंबर लगी गाड़ियों को यहां से चलाया जा रहा है। न तो इनका फिटनेस है और ना ही इंश्योरेंस है। यह लोग बिना परमिशन के ही यहां से नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली तक सवारियों को बिना परमिट के ही ढोया जाता है। ऐसी गाड़ियों को आज परिवहन विभाग के साथ मिलकर सीज किया गया है। अक्सर जगह-जगह दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसे देखते हुए आज यह कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *