
दैनिक भारत न्यूज
बिंद्राबाज़ार।
विद्युत सब स्टेशन छांऊ के अंतर्गत गंभीरपुर में 5 दिन पूर्व 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। जिससे इस चिलचिलाती गर्मी में लोग बेहाल नजर आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक विद्युत सब स्टेशन छाऊ के गंभीरपुर बाजार के पीछे 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है और इस ट्रांसफार्मर से लगभग 40 से 45 घर कनेक्शन है। जिससे ओवरलोड के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर जल जाता है। इस बार भी ट्रांसफार्मर 5 दिन पूर्व जल गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया है। जिसे जहां लोग अंधेरे में रहने पर मजबूर है, वहीं इस भीषण और चिलचिलाती गर्मी से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। गांव के संदीप गोंड़, लालू यादव, जगदम्बा कनौजिया, रामचंद्र गोंड़, शोभनाथ गोंड़ समेत अन्य ग्रामीणों ने संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द 25 केवीए से बढ़कर उससे अधिक केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। इस संदर्भ में विद्युत सब स्टेशन छाऊ के जेई यासीन खान से बात करने पर उन्होंने बताया कि एक फेस की समस्या है और उसके लिए मिस्त्री की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही सही करवा दिया जाएगा।
