
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को कई तहसीलों में तैनात एसडीएम के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर दिया। जिसमें सबसे अधिक चर्चा एसडीएम लालगंज का ट्रांसफर होने पर हो रहा है।
शुक्रवार को डीएम द्वारा जारी किए गये आदेश के मुताबिक एसडीएम लालगंज अभय राज पांडेय का ट्रांसफर करते हुए सदर तहसील में एसडीएम न्यायिक बना दिया। अभय राज गैर जनपद से आए हैं। पांच मई को इन्हें एसडीएम लालगंज बनाया गया था। महज 11 दिन के भीतर ही इनका ट्रांसफर कर दिया गया। इसके अलावा भाजपा नेता से विवाद के बाद चर्चा में आए एसडीएम सदर आईएएस सुनील कुमार धनवंता को एसडीएम निजामाबाद बना दिया गया। जबकि एसडीएम निजामाबाद रहे नरेंद्र कुमार गंगवार को एसडीएम सदर बनाया गया है। सदर तहसील के एसडीएम न्यायिक के पद पर रहे भूपाल सिंह को लालगंज तहसील का नया एसडीएम बनाया गया है। इसीक्रम में एसडीएम बूढ़नपुर न्यायिक दिव्या सिकरवार को एसडीएम न्यायिक निजामाबाद, एसडीएम न्यायिक नुपूर सिंह को एसडीएम न्यायिक बूढ़नपुर और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितिय प्रियंका सिंह को फूलपुर तहसील में एसडीएम न्यायिक बनाया गया है।
