

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
नवंबर 2024 को यातायात माह के तौर पर मनाया जाता है। इस दौरान यातायात व्यवस्थाओं को चुस्त दुरूस्त रखने का हर संभव प्रयास करते हुए लोगों को जागरूक किया जा रहा। इसके
तहत यातायात पुलिस ने नरौली तिराहे पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर और रक्तचाप (BP) जांच शिविर का आयोजन किया गया।
पुलिस के इस शिविर का करीब ढाई सौ लोगों ने लाभ उठाया। लोगों ने अपनी आंखों और रक्तचाप (BP) की जांच कराई। इस दौरान यातायात पुलिस और चिकित्सा विभाग ने संयुक्त रूप से आम जनमानस और वाहन चालकों का नेत्र /BP जांच के साथ-साथ यातायात नियमों के पालन की अहमियत भी बताया गया।

जागरूकता अभियान:
शिविर के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए हैंडबिल और पम्पलेट वितरण किया गया। वाहन चालकों और राहगीरों को सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
प्रशासन का संदेश:
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। इस तरह के प्रयास यातायात दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों को जागरूक बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह, टीएसआई धनंजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
