दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
सरकार और पुलिस जहां लोगों के दिलों में जगह बनाने का प्रयास कर रही है। वहीं बलिया जिले में ट्रैफिक विभाग में तैनात सिपाही आम दुकानदारों को पुलिस विभाग के आधिकारियों के नाम की धौंस दिखाकर उनसे मुफ्त में सब्जियां लेता था। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक बलिया ने रविवार को उक्त सिपाही को निलंबित कर दिया।
निलंबित किया गया सिपाही योगेंद्र प्रसाद है। वह बलिया जिले के यातायात विभाग में तैनात है। योगेंद्र अपनी वर्दी और अधिकारियों के नाम की धौंस दिखाकर फल और सब्जी बेचने वाले दुकानदारों से फल और सब्जी ले रहा था। इसका पैसा नहीं देता था। दुकानदारों ने हिम्मत जुटाकर इस मामले की शिकायत किए, तो योगेंद्र के कृत्यों की जांच कराई गयी। आरोप सही पाए जाने पर रविवार को एसपी बलिया ने सिपाही योगेंद्र प्रसाद को निलंबित कर दिया। इससे महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
