दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
शहर कोतवाली क्षेत्र में 15 अक्टूबर 2024 को करन यादव नामक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाश और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा। यह मुठभेड़ शुक्रवार की भोर में हुई। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। वह पेशेवर अपराधी है।
जानकारी के मुताबिक 15 अक्टूबर 2024 की शाम को शहर के हर्रा की चुंगी मुहल्ला निवासी करन यादव पुत्र सजनू यादव को फोन करके घर से बुलाए। वह अपनी बाइक से निकला। रास्ते में पगरा मोड़ के पास बदमाशों ने उसे गोली मार दिया। सीने में गोली लगने से घायल करन यादव का इलाज चल रहा। घटना के संबंध में करन के भाई संजय यादव ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई थी। शुक्रवार की भोर में कोतवाली प्रभारी शशिमौली पाण्डेय को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि वे अपनी टीम के साथ शहर के हरैया पुलिया के पास पहुंचकर बदमाशों को घेर लिए और आत्मसमर्पण के लिए कहा। इस बीच रोशन सिंह उर्फ हिमांशु पुत्र इन्द्रासन सिंह स्थायी निवासी गहजी थाना अहरौला वर्तमान आरटीओ आफिस ने खुद को पुलिस से घिरता हुआ देखकर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लग गयी। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार घटना के दिन अमन सिंह व अंकित यादव एक मोटर सायकिल पर तथा दूसरे पर अन्य लड़के गये थे। जिसे अमन सिंह ने बुलाया गया था। आरोपी ने बताया कि अमन और मेरा करन यादव के घर आना-जाना था। कुछ दिन पहले ही अमन के साथियों ने मारापीटा था। जिसका बदला लेने के लिए इन सभी ने करन को गोली मारे थे। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *