

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
गर्मी बढ़ने के साथ ही आगलगी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। आग से जुड़ी घटनाओं में अग्नि शमन दल विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने जिला मुख्यालय पर ब्रह्मस्थान मुहल्ले में स्थित अग्निशमन केंद्र का वार्षिक निरीक्षण किया। साथ ही मातहतों की पेंच कसते हुए महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी आजमगढ़ विवेक कुमार शर्मा ने केंद्र पर उपस्थित समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों की समस्या को सुना। साथ ही बेहतर व्यवस्था के लिए कर्मचारियों से सुझाव भी लिया। सीएफओ ने अग्निशमन केंद्र पर उपलब्ध समस्त अग्निशमन उपकरणों को चलाने का प्रशिक्षण दिया। फायर सीजन के दृष्टिगत सम्बंधित अग्निशमन केंद्र अधिकारी को निर्देशित किया कि फायर स्टेशन पर उपलब्ध समस्त उपकरणों को सदैव कार्यशील अवस्था में बनाए रखे, जिससे आकस्मिकता में अग्नि दुर्घटना पर त्वरित कार्यवाही के लिए गाड़ियों को ऐसी जगह खड़ा करने का निर्देश दिया गया। जहां से रिस्पांस टाइम को कम से कम किया जा सके व क्षेत्र में जहां पर भी पानी की वैकल्पिक व्यवस्थाएं मिल सके ऐसे स्थानों को चिन्हित कर उनके लोकेशन मोबाइल नंबर कंट्रोल रूम में उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। जिससे किसी भी आपातकाल की स्थिति में वहां से पानी लिया जा सके। इस अवसर पर अग्निशमन द्वितीय अधिकारी आजमगढ़ ब्रह्मस्थान बनारसी दास व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।
