
दैनिक भारत न्यूज
भदोही।
जिले के भदोही क्षेत्र के विधायक जाहिद बेग के बेटे की प्रताड़ना से दुखी होकर उनके घर की नाबालिग नौकरानी ने आत्महत्या किया था। पुलिस सभी एंगलों से जांच पड़ताल के बाद बुधवार को मुख्य आरोपी विधायक के बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दी। पुलिस के इस कार्रवाई से चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है।
00000
यह रहा घटनाक्रमः
नौ सितंबर 2024 की सुबह भदोही शहर के मालिकाना मोहल्ला निवासी भदोही के विधायक जाहिद बेग के आवास पर एक लड़की नाजिया उम्र लगभग 17 वर्ष जो विधायक के घर पर रहकर पिछले कई वर्षों से घरेलू कार्य करती थी। उसकी लाश मकान के सबसे ऊपर तल पर बने कमरे में फंदे से लटकती मिली थी। घटना स्थल पर अधिकारियों के अलावा फॉरेंसिक टीम भी नमूना लिया था। चिकित्सकों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका नाजिया उपरोक्त की *मृत्यु का कारण हैंगिंग* पाया गया।
0000
यही से घूमी शक की सूईः
जांच के दौरान भदोही पुलिस को एक तथ्य प्रकाश में आया कि विधायक के आवास पर एक अन्य नाबालिग बच्ची मोनी उर्फ सानिया पुत्री स्व. आलिम निवासी कैतीपुर सर्रोई थाना व जनपद भदोही उम्र करीब 15 वर्ष विगत दो वर्षों से आवास पर रहकर घरेलू नौकर के रूप में कार्य कर रही थी।
00000
जिलाधिकारी ने बैठाई थी जांचः
डीएम भदोही ने बाल कल्याण समिति भदोही, जिला प्रोबेशन अधिकारी भदोही व सीओ भदोही के नेतृत्व में गठित पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा दस सितंबर 2024 की शाम विधायक भदोही जाहिद जमाल बेग के आवास से नाबालिग बालिका मोनी उपरोक्त को कार्य स्थल से अवमुक्त कराकर बालिका को राजकीय बालगृह (बालिका) खुल्दाबाद प्रयागराज भेजा गया है।
बालिका मोनी द्वारा अपने बयान में बताया गया कि घरेलू कार्य से उबकर एवं परिस्थितियों से तंग आकर वहां से भागने की बात मृतका ने घटना से 2-3 पूर्व उससे कहा था। जिससे यह परिलक्षित होता है कि विधायक भदोही जाहिद बेग व उनकी पत्नी सीमा बेग द्वारा मृतका नाजिया उपरोक्त से इच्छा विरुद्ध कार्य कराया जाता था। जांच में पाया गया कि मृतका नाजिया द्वारा परिस्थितियों से तंग आकर उनकी नौकरानी ने आत्महत्या किया है। आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में विधायक भदोही जाहिद बेग व उनकी पत्नी सीमा बेग के विरुद्ध 14 सितंबर को भदोही थाने में केस दर्ज की गयी है।
000
विधायक का बेटा गिरफ्तारः
बुधवार को भदोही पुलिस प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त जईम उर्फ सैमी पुत्र जाहिद जमाल बेग निवासी मालिकाना मोहल्ला थाना व जनपद भदोही को जौनपुर- भदोही मार्ग स्थित मकदुमपुर के पास से गिरफ्तार कर ली। पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर नौकरानी ने आत्महत्या की है।
