दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
लालगंज बाजार में मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव रहे।
इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बाईक पर तिरंगा लहरा कर हर घर तिरंगा फहराने का आम जनमानस से अनुरोध किया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत जगह जगह तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसीक्रम में लालगंज बाजार में तिरंगा यात्रा के मध्यम से लोगों को आजादी के महापर्व से जुड़ने और इसे और भी व्यापक रूप देने के लिए प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा हर घर तिरंगा राष्ट्र जागरण का एक उत्सव है, पूरे जिले में तिरंगा यात्रा अपने राष्ट्र गौरव और आत्मनिर्भर राष्ट्र के संदेश को लेकर निकल रही है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान ही नहीं हमारे लिए संकल्प है।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह, योगेंद्र राय, रामनयन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रजनीकांत त्रिपाठी, बृजेश राय, उमाकांत तिवारी, राजेश सिंह, विक्रांत सिंह, आदर्श राय, सत्यम राय सहित सैकड़ो कार्यकर्ता यात्रा में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *