
दैनिक भारत न्यूज टीम
मेरठ।
मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र के दतावली गांव में मामा के घर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आई 3 साल की बच्ची का सोमवार की रात को अपहरण के बाद चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी। बच्ची की लाश गांव के करीब दो किलोमीटर बाहर बच्चा शमशान के पास स्थित काली नदी के किनारे पड़ी मिली। सूचना के बाद एसएसपी मेरठ विपिन तांडा और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर मुआयना किए। हत्या की वारदात को नरबलि से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अभी तक घटना के सही कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस जांच करते हुए सच का पता लगाने के प्रयास में जुटी हुई है।
