
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
फूलपुर कोतवाली पुलिस सोमवार को सदरपुर बरौली गांव में स्थित दुर्वासा धाम के पास से तीन तस्करों को गिरफ्तार की। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से एक लाख रुपये की नकली नोट बरामद हुई। जिसे यह लोग बाजार में खपाने के लिए लाए थे। गिरफ्तार तस्करों के लखनऊ, उन्नाव आदि जिलों से तार जुड़े हुए हैं। पुलिस इनके पास से मिली मोबाइल नंबरों के आधार पर नेटवर्क खंगाल रही है।

पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के अनुसार गिरफ्तार किए गये अपराधियों में लखनऊ जिले के रहिमाबाद थाना क्षेत्र के भावा खेड़ा गांव निवासी हसमत पुत्र स्व. अलई अहमद, इसी जिले के पारा थाना क्षेत्र के मोहान रोड गांव निवासी महेन्द्र कुमार यादव पुत्र स्व. रमेश चन्द्र यादव और आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सतुवहिया गांव निवासी मोहम्मद नासीर पुत्र स्व. सहाबुद्दीन का नाम शामिल है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोमवार को कोतवाल फूलपुर शशिचंद्र चौधरी मुखबिर की सूचना पर फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर बरौली गांव में स्थित दुर्वासा धाम गेट के पास खड़े इन तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिए। तलाशी के दौरान इन तीनों के कब्जे से एक लाख रुपये नकली नोट बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि यह लोग यह रुपये त्यौहार को देखते हुए बाजार में चलाने के लिए लाए थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन तीनों आरोपियों से हुई पूछताछ के दौरान पता चला कि यह तीनो हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र के तिलोई कला गांव निवासी मो. शोएब पुत्र मो. शरीफ तथा लखनऊ जिले के तकिया रहीमाबाद गांव निवासी फुरकान पुत्र स्व. रसुलवक्श के साथ काम करते थे। 17 अक्टूबर 2024 को उन्नाल जिले के औरास थाने की पुलिस द्वारा जाली नोट व जाली नोट बनाने के मशीन के साथ इन दोनों को पकड़ ली। जो इस समय जेल में हैं। यह दोनों के जेल जाने के बाद इन तीनों मिलकर अलग अलग जिलों में जाली नोट चलाने का काम करने लगे थे। पुलिस इन आरोपियों के मोबाइल के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों का पता लाने में जुट गयी है।
